मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांवों में स्वच्छता की मिसाल बनने वाले नैनीताल, चंपावत, देहरादून, ऊधम सिंह नगर जिले की 15 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को सम्मान दिया गया। इस मौके पर स्वच्छता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले पांच पर्यावरण मित्रों को भी सम्मानित किया गया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने मुख्य सेव सदन में एक कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता सेवा पखवाड़ा अभियान का भी का श्रीगणेश हुआ।यह अभियान दो अक्तूबर तक चलेगा। स्वच्छता ही सेवा गीत का भी विमोचन करके। मुख्यमंत्री ने सभी पंचायतों और स्वच्छता दूतों का धन्यवाद करते हुए सम्बोधन किया। सीएम ने कहा कि, स्वच्छता दूत ही स्वच्छता अभियान की धुरी है। सीएम ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कहा कि उनके नेतृत्व में चल रहे स्वच्छ भारत मिशन की वजह से देश स्वच्छता के प्रति, पुनः जागृत हुआ है।
पर्यावरण मित्रों में पप्पू, विनोद, शिवकुमार, मीना और सविता को सम्मान दिया गया।
उधर नैनीताल से पस्तोला पंचायत के प्रधान , चंपावत की चौकी पंचायत के प्रधान मोहन चंद पांडे और ठांटा के प्रधान शिव शंकर पाठक, खष्टी राघव, रामगढ़ बोहराकोट के बसंत लाल शाह जमराड़ी के बलवीर सिंह सम्मानित हुए।
इसके अलावा डाकपत्थर पंचायत की प्रधान मंजू, खदरी खड़क माफी की संगीता थपलियाल, हरिद्वार की खेड़ा जट की अवध कुमारी व भगेरी मेहबातपुर के प्रधान नरेंद्र कुमार और ऊधमसिंह नगर जिले की विगराबाग की प्रधान माधवी देवी को सम्मानित किया गया।

