रुड़की क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हुई है। जबकि दो लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। मृतकों में एक कावड़ यात्री भी शामिल है। दिल्ली- हरिद्वार हाईवे पर नगला इमरती के समीप दो बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दूसरी दुर्घटना रुड़की के बेलडा गांव के समीप हुई यहां एक बाइक कार से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार अमित निवासी बेहदकी सैदाबाद झबरेड़ा की मृत्यु हो गई। उसका साथी विक्की घायल हो गया।
दिल्ली- हरिद्वार हाईवे पर दुर्घटना, कांवड़ यात्री सहित चार लोगों की मौत

