खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह और उसके साथियों के खिलाफ जारी कार्रवाई अब पर विश्व हिंदू परिषद का बयान सामने आया है जिसमें परिषद के प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए चल रही कार्रवाई बेहद सराहनीय है। जिसमें उन्होंने ये भी कहा है कि ‘अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस, पंजाब और केंद्र सरकार द्वारा किया जा रहा काम सराहनीय है। देश विरोधी तत्वों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। भारत के झंडे पर हमला करने वाले खालिस्तान समर्थकों पर कार्रवाई की ही जरूरत थी।’
बंसल ने अपने बयान में ये भी कहा है कि , ‘जो भी ISI, पाकिस्तान, अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन द्वारा वित्तपोषित है, उनके खिलाफ कार्रवाई जरूरी है। हम किसी को देश की भावनाओं को आहत नहीं करने दे सकते।’

