भारी मात्रा में हुई बर्फबारी,बढ़ी ठण्ड 

अचानक से मौसम ने करवट ली है,इसी कड़ी में उत्तराखंड में मौसम भी बदल गया है,जहां केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी हो रही है। मंगलवार आज सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भैरव गदेरा के पास भारी मात्रा में बर्फ खिसककर रास्ते पर आ गई है। जिसके चलते फुटपाथ का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। जिस कारण फुटपाथ पर आवाजाही रोक दी गई है। चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। जिसके चलते इन दिनों केदारनाथ धाम में बर्फ हटाने का काम चल रहा है। बीते दो दिन से वहां फिर बर्फबारी होने से मुश्किलें हो गयीं हैं। 

ऊखीमठ के उप जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा ने कहा कि गौरीकुंड केदारनाथ पैदल मार्ग पर भैरव गदेरा, जो हिमखंड जोन है, वहां पर पहाड़ी से बर्फ खिसकर रास्ते पर आई है। क्षेत्र में लगातार बर्फबारी हो रही है। जिससे पहले से जमी बर्फ के नई बर्फ के दबाव के कारण खिसकर नीचे आ रही है। जिसके चलते इन दिनों केदारनाथ धाम में बर्फ हटाने का काम चल रहा है। 

ऊखीमठ के उप जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा ने बताया है कि गौरीकुंड केदारनाथ पैदल मार्ग पर भैरव गदेरा, जो हिमखंड जोन है, वहां पर पहाड़ी से बर्फ खिसकर रास्ते पर आई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *