सीएम योगी ने मंत्रियों-विधायकों के साथ देखी “द केरल स्टोरी”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शुक्रवार को लोकभवन में चर्चित फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ कई दिग्गज नेताओं और मीडिया सदस्यों के साथ देखी।  इस फिल्म की विशेष स्क्रिनिंग का आयोजन यूएफओ सिने मीडिया नेटवर्क के सहयोग से हुआ इस फिल्म में  केरल में हिंदू लड़कियों का धर्मांतरण कराने के साथ ही उन्हें आतंकी बनाने से संबंधित घटनाओं को दर्शाया गया है।  फिल्म की विषय वस्तु को लेकर देश भर में विवाद जारी है। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु ने फिल्म के प्रदर्शन पर अपने-अपने राज्यों में इसपर प्रतिबन्ध लगाया।वहीं, मुख्यमंत्री इस फिल्म को यूपी में टैक्स फ्री किया गया है। मुख्यमंत्री योगी के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, मंत्री सुरेश खन्ना सहित ज्यादातर मंत्री और विधायक शामिल हैं। इसके अलावा विद्यार्थी परिषद के कुछ स्टूडेंट भी इस स्क्रीनिंग में पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *