मनीष सिसोदिया को झटका, हिरासत दो जून तक बढ़ी

नई दिल्ली : दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की और न्यायायिक हिरासत बढ़ गई है। इससे पहले कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर गुरुवार को फैसला सुरक्षित रखा था। न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा ने संबंधित जेल अधीक्षक को यह भी आदेश दिया गया है कि जमानत याचिका के निस्तारण तक सिसोदिया और पत्नी के बीच हर वैकल्पिक दिन अपराह्न 3-4 बजे के बीच वर्चुअल बैठक की जाए। 
अदालत ने कहा है कि जेल नियमों के अनुसार वर्चुअल बैठक आयोजित की जाएगी। सिसोदिया फिलहाल सीबीआई और ईडी द्वारा दर्ज मामलों में न्यायिक हिरासत में हैं। ईडी मामले में भी जमानत देने से इनकार कर दिया है।  मनीष सिसोदिया की पत्नी सीमा सिसोदिया लंबे समय से मल्टीपल स्केलेरोसिस बीमारी से पीड़ित हैं। मनीष सिसोदिया के जेल और पढ़ाई के लिए बेटे के विदेश जाने के बाद से वह घर में अकेली हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *