शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन के बचाव में सामने आये महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मालिक , कार्यवाही को बताया बेबुनियाद

मुंबई: क्रूज ड्रग्स पार्टी से बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री नवाब मालिक अब उनके बचाव में सामने आए है। एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक ने कहा है कि आर्यन खान की गिरफ्तारी बिलकुल बेबुनियाद है।नवाब मलिक ने एक पत्रकार वार्ता में कहा कि उनके बेटे आर्यन के ज़रिए शाहरुख खान को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले काफी समय से क्राइम रिपोर्टर यह रिपोर्ट दे रहे थे कि अब अभिनेता शाहरुख खान निशाने पर हैं। नवाब मालिक ने कहा कि यह एक गहरी साजिश है, जिसमें आर्यन खान के जरिए अभिनेता शाहरुख खान को फंसाने की कोशिश की जा रही है।
आज एनसीबी ने आर्यन खान का मेडिकल टेस्ट कराया, टेस्ट के बाद उसे एनसीबी ऑफिस ले जाया गया। आर्यन खान से एनसीबी की टीम लगातार पूछताछ कर रही है। ख़बर मिल रही है कि एनसीबी ने जब आर्यन से पूछताछ शुरू की, तो वह ज़ोर ज़ोर से रोने लगे। फिलहाल मामला कोर्ट में लंबित है और कोर्ट ने उन्हें जमानत देने से भी साफ़ मना कर दिया है। एनसीपी नेता और मंत्री नवाब मलिक ने यह भी कहा कि मुंबई-गोवा क्रूज शिप से एनसीबी को किसी प्रकार का कोई ड्रग बरामद नहीं हुआ था। कहा की शाहरुख और उनके बेटे को फ़साने में भाजपा के एक नेता का हाथ है , शाहरुख खान का बेटा बिलकुल बेक़सूर है।