बॉलीवुड में संक्रमण का लगातार हमला,अब अभिनेत्री स्वरा भास्कर हुईं कोविड पॉज़िटिव

नई दिल्ली : कोरोना के मामलों ने अभी सभी देशों में हाल बेहाल कर दिया है। राज्यों की सरकारों ने नए कोविड नियम निर्देश भी जारी कर दिए हैं। कोरोना की मार बॉलीवुड इंडस्ट्री पर भी लगातार देखने को मिल रही है। कई हस्तियां कोरोना संक्रमित निकलीं हैं, अब स्वरा भास्कर कोरोना वायरस की चपेट में हैं। अपने संक्रमण की जानकारी स्वरा ने सोशल मीडिया पर सांझा की है। स्वरा अपने परिवार से साथ घर में आइसोलेट हुईं हैं।

उम्मीद जताई है कि जल्द सब ठीक हो जाएंगें। उन्होंने वैक्सीन की दोनों खुराक लगवाई है। उन्होंने सभी से सुरक्षित रहने और मास्क पहनने की गुजारिश की है। अभिनेत्री स्वरा भास्कर का ट्वीट देख फैंस लगातार उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। स्वरा ने कहा कि उन्हें 5 जनवरी को लक्षण महसूस हुए हुए थे और उसके बाद उन्होंने अपने टेस्ट करवाए। 


ट्विट्टर पर ये भी लिखा है कि हेलो कोविड, मुझे अभी अपनी आरटीपीसीआर रिपोर्ट मिली और मैं कोविड पॉजिटिव हूं। खुद को घर में ही आइसोलेट किया है। बुखार, सिर दर्द और स्वाद गायब होने जैसे लक्षण महसूस हैं। वैक्सीन की दोनों खुराकें मैंने ली हैं तो उम्मीद है सब कुछ जल्दी ठीक हो जाएगा।  

बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में पिछले कुछ दिनों में शरद मल्होत्रा, शिखा सिंह, वरुण सूद, एकता कपूर, जॉन अब्राहम, सोनू निगम, नकुल मेहता, सीमा खान, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, रिया कपूर, नोरा फतेही, मृणाल ठाकुर समेत कई सितारे कोरोना के शिकार हो चुके हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *