सीबीएसई ने शुक्रवार को दसवीं और बारहवीं के परिणाम घोषित हो गए हैं। इस वर्ष 12वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में कुल 87.33 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में करीब छह प्रतिशत अच्छा रहा है। लड़कियों का पास प्रतिशत 90.68 फीसदी तो लड़कों का प्रतिशत 84.67 फीसदी है। शहर में एलपीएस की आयुषी चौहान ने 98.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर गौरव से सर ऊंचा किया है।
उन्हें तीन विषयो में 100-100 अंक मिले हैं। इनमें इकोनॉमिक्स में 100, लाइब्रेरी साइंस में 100 और भूगोल में 100 अंक हासिल किए हैं। वह आईएएस बनकर देशसेवा करना चाहती हैं। उनके अलावा नवयुग रेडियन्स की नीलांजना मित्रा ने (98.2%), दिलप्रीत सिंह (97.8%), अर्जिता सिंह (97.6%) संग कई मेधावियों ने शहर का सम्मान बढ़या है।

