डॉक्युमेंट्री ‘काली’ के पोस्टर पर हुए बवाल का रुख अब और सख्त होता जा रहा है। इस विवाद ने सियासी रूप अपना लिया है। ले लिया है। कुछ राजनेता और पॉलिटिकल पार्टी इस पोस्टर की निंदा पर उत्तरी हैं और और साथ ही अब अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर के महंत ने मेकर को मारने की धमकी दे डाली है। जी हां, राम नगरी के संत ने पोस्टर विवाद पर अपनी राय रखते हुए कहा, क्या चाहते हो तुम्हारा भी सर तन से जुदा हो जाए … क्या यही इच्छा है तुम्हारी।
महंत ने तो मेकर्स को फिल्म न रिलीज करने का भी आदेश दे दिया। जी हां, संत ने कहा कि अभी तो केवल पोस्टर जारी किया है उस पर आपको माफी मिल सकती है लेकिन अगर यह फिल्म रिलीज हो गई तो वह स्थिति उत्पन्न कर देंगे कि आप संभाल नहीं पाओगे। राजू दास ने कहा है कि फिल्म निर्माता लीना द्वारा बनाई गई फिल्म काली में हिंदू धर्म व संस्कृति का मजाक उड़ाया गया है जोकि बेहद ग़लत है।

