इंडिया यामाहा मोटर प्रा. लिमिटेड ने आज अपने रणनीतिक ब्रांड अभियान ‘द कॉल ऑफ द ब्लू’ के एक हिस्से के रूप में, 2022 मॉन्स्टर एनर्जी यामाहा मोटोजीपी एडिशन मॉडल्स की नई लाइन-अप लॉन्च कर दी है। इन मॉडलों में Supersport YZF-R15M Dark Warrior MT-15 V2.0 AEROX 155 और RayZR 125 Fi हाइब्रिड स्कूटर भी सम्मिलित है। मॉन्स्टर एनर्जी यामाहा मोटोजीपी एडिशन मॉडल रेंज भारत में सभी प्रीमियम ब्लू स्क्वायर आउटलेट्स पर भी मिलेगी। मॉन्स्टर एनर्जी यामाहा मोटोजीपी एडिशन, मोटरसाइकिल मॉडल रेंज – YZF-R15M और MT-15 V2.0, टैंक श्राउड्स, फ्यूल टैंक और साइड पैनल पर Yamaha MotoGP ब्रांडिंग को दिखाती है, जो इसकी रेसिंग बैकग्राउंड को दर्शाता है। जबकि AEROX 155 और RayZR मॉन्स्टर एनर्जी Yamaha MotoGP एडिशन को पूरे बॉडी पर Yamaha MotoGP की ब्रांडिंग दिखती है। दोपहिया वाहनों की पेशकश करने की यामाहा की प्रतिबद्धता को दर्शाता है
चेयरमैन ईशिन चिहाना ने कहा –आज लॉन्चिंग के अवसर पर यामाहा मोटर इंडिया ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन ईशिन चिहाना ने कहा, “यामाहा अंतरराष्ट्रीय मोटरस्पोर्ट्स में अपने मजबूत रेसिंग डीएनए के लिए अपनी पहचान बनाए हुए हैं। मॉन्स्टर एनर्जी यामाहा मोटोजीपी एडिशन की लाइवरी एक मॉडल रेंज पेश करने की हमारी प्रतिबद्धता का सही प्रतिनिधित्व है जो इस गौरवपूर्ण वंश को दिखाती है।

