स्मार्टफोन कंपनी आसुस अगले सप्ताह पांच जुलाई को भारत में अपने दो सबसे पावरफुल स्मार्टफोन Asus ROG Phone 6 और ROG Phone 6 Pro लॉन्च करेगी और कंपनी ने इन दोनों फोन का टीजर भी जारी कर दिया है। Asus ROG Phone 6 और ROG Phone 6 Pro को भारत में स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा जो कि इस वक्त दुनिया का सबसे ताकतवर एंड्रॉयड प्रोसेस है।
आपको बतादें कि Asus ROG Phone 6 और ROG Phone 6 Pro में 18 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज मिलने की खबर है। Asus ROG Phone 6 स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होने वाला दुनिया का पहला फोन होगा।Asus ROG Phone 6, ROG Phone 6 Pro के साथ एक बड़ा वेपर चैंबर मिलेगा जो कि फोन को ठंडा रखेगा। इनमें से Asus ROG Phone 6 के साथ 12 जीबी रैम और 256 जीबी की स्टोरेज मिलेगी, जबकि ROG Phone 6 Pro को 18 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जाएगा।

