तिरंगा यात्रा पर राहुल का भाजपा को पलटवार,ट्वीट के माध्यम से दिया जवाब

सभी जानतें हैं कि केंद्र सरकार, भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की जोरो शोरो की तैयारियों में जुटी हैं जिसके चलते देश के सभी राज्यों में 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच हर घर पर ‘तिरंगा’ लहराया जाएगा।  इन सब के बीच आज भाजपा के सांसदों ने बाइक तिरंगा रैली भी निकाली है जिसमें सरकार के कई बड़े मंत्री भी मौजूद रहे,लेकिन इस रैली को लेकर राजनीतिक सियासत कम नहीं हैं बल्कि इस पर विपक्ष का कोई नेता शामिल तो नहीं हुआ जबकि भाजपा सरकार ने अवाहन किया था इसमें पक्ष विपक्ष दोनों ही शामिल होंगें। अब केंद्र सरकार ने विपक्ष के इस फैसले पर हमला बोला है। सरकार का कहना है कि हमने आह्वान किया था कि इस रैली में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के सांसद शामिल हों लेकिन विपक्ष का एक भी नेता शामिल नहीं हुआ। सरकार ने कहा कि तिरंगा पूरे देश का है इसलिए इसमें राजनीति करना ठीक नहीं है।

राहुल का जवाब-भाजपा सरकार के इस आरोप पर राहुल गांधी ने तिरंगा के साथ पंडित जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा कि देश की शान है, हमारा तिरंगा हर हिंदुस्तानी के दिल में है, हमारा तिरंगा।इतना ही नहीं बल्कि अब कांग्रेस के कई नेताओं ने  सोशल मीडिया अकाउंट की प्रोफाइल पिक्चर पर यही नेहरू जी वाली तिरंगा लिए तस्वीर को अपनी प्रोफ़ाइल पर लगा भी लिया है। और सभी से अनुरोध किया है कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की हाथ में तिरंगा वाली तस्वीर की डीपी लगाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *