मसूरी : भारी बारिश की वजह से उत्तराखंड में मैदानी और पहाड़ी में तबाही का मंजर है आज मसूरी शहर के वन सुमन के निकट भारी भरकम पेड़ अचानक गिर गया इसकी वजह से काफी देर तक, मसूरी-दून मार्ग दो घंटे तक बंद रहा जिसके चलते पर्यटकों और स्थानीय लोगों को परेशानी हुई।
आज सुबह बुधवार को मसूरी-दून मार्ग पेड़ गिरने से बंद होने की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन, फायर कर्मी मौके पर पहुंचे। फायर कर्मियों ने पेड़ काटकर जेसीबी की सहायता से सड़क से हटाया। दो घंटे की मशक्कत की बाद सड़क को आवाजाही के लिए खोला जा सका। परेशानी पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने मार्ग खुलने के बाद राहत की सांस ली।

