प्रदर्शन का तीसरा दिन : आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे संघ के अध्यक्ष

बीते बुधवार को शुरू हुआ भारतीय पहलवानों का भारी प्रदर्शन जारी है। आज प्रदर्शन का तीसरा दिन है। दिल्ली के जंतर-मंतर में भारत के 30 पहलवानों ने बुधवार को प्रदर्शन शुरू किया था। अब उनके समर्थन में कई अन्य पहलवान और कुश्ती कोच भी उतर आए हैं। कई राजनेताओं ने भी प्रदर्शन कर रहे पहलवानों का भरपूर साथ दिया है।
पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर मनमानी करने और महिलाओं के यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। पहलवानों की मांग है कि बृजभूषण सिंह को हटाया जाए और कुश्ती संघ को खत्म करके नए संघ का निर्माण किया जाए। खेल मंत्रालय ने भी पहलवानों से बात की, लेकिन बातचीत के बाद संतुष्ट नहीं हुए और उनका प्रदर्शन जारी है। आरोपों पर सफाई देने के लिए बृजभूषण सिंह आज प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *