भारत और श्रीलंका के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला जारी है। भारत ने श्रीलंका के सामने 447 रन का लक्ष्य रखा है। जवाब में श्रीलंका की बल्लेबाजी जारी है। भारत के पास श्रीलंका को टी-20 सीरीज के बाद टेस्ट सीरीज में भी क्लीन स्वीप करने का मौका है। श्रीलंका को दो ओवर के अंदर दूसरा बड़ा झटका लगा है। इस बार रविंद्र जडेजा ने एंजेलो मैथ्यूज को एक रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया है। इसके अलावा कुसल मेंडिस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक लगाया है। मेंडिस ने 56 गेंद में टेस्ट करियर का 12वां पचासा जड़ा है।
कप्तान दिमुथ करुणारत्ना 19 रन और कुसाल मेंडिस 16 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। लाहिरू थिरिमाने रविवार को शून्य पर आउट हुए थे।

