उत्तराखंड की बेटी निकिता ने जीता बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल, प्रदेश में ख़ुशी की लहर

पिथौरागढ़: उत्तराखंड का गौरव पिथौरागढ़ जिले में बड़ालू गांव की निकिता चंद ने बड़ा दिया है। निकिता ने एशियन जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर राज्य का सर गर्व से ऊँचा कर दिया है। गोल्ड मेडल जीतने के बाद बड़ालू गांव में उत्सव सा मनाया जा रहा है। जेट के इस त्यौहार पर निकिता के परिवारीजनों को बधाई देने गांव के सभी लोग घर पहुँच रहे हैं।
बाक्सिंग प्रतियोगिता में 60 किग्रा वेट वर्ग में गोल्ड मेडल जीतने वाली निकिता चंद ने हरियाणा के सोनीपत में हुई राष्ट्रीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीता था। वहां से निकिता का चयन दुबई में होने वाली एशियन बाक्सिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ था। रविवार रात आठ बजे दुबई में शुरू हुई प्रतियोगिता में निकिता ने गोल्ड मेडल जीतकर देश का तो नाम ऊँचा किया ही है साथ अब उत्तराखंड का भी सीना चौड़ा कर दिया है। लोग बेहद खुश हैं और बधाइयां दे रहे हैं।


आपको बतादें कि महिला खिलाड़ी निकिता के पिता सुरेश चंद किसान और माता दीपा चंद गृहणी हैं। निकिता इस समय पीएनएफ पब्लिक स्कूल पिथौरागढ़ से शिक्षा ले रही हैं। सोनीपत में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने के बाद राज्य सरकार ने निकिता को आठ हजार रुपये का पुरस्कार भी दिया। 15 अगस्त के दिन जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने देव सिंह ग्राउंड में निकिता के पिता को पुरुस्कृत भी किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *