शूटिंग में अवनि लेखरा ने भारत के नाम किया गोल्ड,डिस्कस थ्रो में योगेश कथुनिया के हिस्से आया रजत पदक

टोक्यो पैरालंपिक में कल महिला खिलाड़ी अवनि लेखरा ने भारत का सर उस वक्त गर्व से ऊंचा कर दिया जब उन्होंने 10 मीटर एयर स्पर्धा एसएच-1 में स्वर्ण पदक जीता। टोक्यो पैरालंपिक में भारत का यह पहला स्वर्ण पदक है। जैसा की हम जानतें है कि पुरुषों की एफ-56 डिस्कस थ्रो स्पर्धा में भारत के योगेश कथुनिया ने रजत पदक हांसिल किया है। पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में देवेंद्र झाझरिया रजत पदक जीतकर आए हैं। वहीं सुंदर सिंह गुर्जर ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। बीता पांचवां दिन भारत के लिए शानदार रहा और तीन भारतीय एथलीट पदक जीतने में सफल हुए।ये  सभी के लिए ख़ुशी और गर्व का समय है की टोक्यो पैरालंपिक में निशानेबाज अवनी लेखरा ने शूटिंग में गोल्ड मेडल जीत लिया है। एफ-56 डिस्कस थ्रो स्पर्था में भारत के योगेश कथुनिया गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए और उन्हें रजत पदक जीता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *