महिला दिवस पर कांग्रेस ने लखनऊ में निकाला मार्च ,प्रियंका बोलीं- हमें कोई रोक नहीं सकता

आज पूरा देश अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है। इस मौके पर कांग्रेस की तरफ से लखनऊ में महिला मार्च का आयोजन किया गया है। जिसमें महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी है। मार्च में यूपी विधानसभा चुनाव लड़ रहीं कांग्रेस की 159 महिला उम्मीदवार भी शामिल हुई हैं।आपको बतादें कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा ने कहा कि ‘लड़की हूं-लड़ सकती हूं’ अभियान कांग्रेस के लिए आंदोलन है।

ये सच है कि कांग्रेस का यह सिर्फ  चुनावी नारा नहीं है, बल्कि देश-प्रदेश में महिलाओं को सामाजिक-आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए एक प्रारम्भ है। ये एक अनोखा आयोजन है। इसका उद्देश्य भारतीय राजनीति में महिलाओं व उनकी आकांक्षाओं को मुख्यधारा में लाना है। इस विधानसभा चुनाव में भी पार्टी की ओर से 159 महिला उम्मीदवारों को पार्टी ने चुनाव लड़ने का मौका दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *