बेंगलुरु के नागवारा से बड़े हादसे की खबर आ रही है जहां आज मंगलवार को अंडर कंस्ट्रक्शन मेट्रो पिलर गिर जाने से एक महिला और उसके ढाई साल के बेटे की मौत हो गई है। महिला का पति और एक बेटी गंभीर रूप से घ्याल हैं और उनका इलाज जारी है दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का परिवार बाइक से जा रहा था, तभी पिलर उनके ऊपर आ गिरा महिला के जुड़वां बच्चों में से बेटे की जान गेन है जबकि बेटी गंभीर घायल है।
इस घटना पर भी राजनीतिक सियासत शुरू कर दी गई है जहां कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि यह हादसा 40% कमीशन वाली सरकार के कामकाज का आइना है। इसी वजह से किसी काम में क्वालिटी नहीं बची है। वहीं, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। बेंगलुरु मेट्रो के MD ने पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपए का मुआवजा देने की बात कही है।

