एग्ज़िट पोल पर प्रियंका गाँधी ने तोड़ी चुप्पी,जानिए परिणामों पर क्या बोलीं प्रियंका ?

मतदान हो चुका है अब सभी राजनीतिक पार्टियों में जीत के आवे ठोके जा रहे हैं। एग्जिट पोल पर कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। लखनऊ में आज अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजन में पहुंची प्रियंका गांधी ने परिदामों के जवाब पर सवाल पूछने पर कहा है कि हमनें अपना पूरा प्रयास किया है ,हमें 10 मार्च का इंतजार है।  जनता के मुद्दों को उठाया। जो भी परिणाम आएगा हमें स्वीकार है। एग्जिट पोल में दिखाया गया है कि भाजपा यूपी में एक बार फिर सत्ता में आ रही है।प्रदेश में 403 विधानसभा सीटें हैं। बहुमत के लिए किसी भी दल को 202 सीटों की जरूरत होती है। एग्जिट पोल में टाइम्स नाऊ-वीटो ने भाजपा गठबंधन को 225 सीटें मिलते हुए दिखाई गई हैं जबकि सपा गठबंधन सिर्फ 151 सीटें ही जीत सका है।भाजपा गठबंधन को सर्वाधिक 288-326 सीटें दी हैं। जबकि टाइम्स नाउ-वीटो ने सपा गठबंधन को सर्वाधिक 151 सीटें दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *