अब रूस-यूक्रेन का युद्ध अब घमासान हो गया है। आज इसका 13वां दिन है। इससे एक दिन पहले यानि सोमवार को दोनों देशों के बीच हुई वार्ता में कोई सहमति नहीं हुई । लिहाजा, वार्ता बेनतीजा रही। इस बीच यूक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि, रूस के आक्रमण की वजह से यूक्रेन के ट्रांसपोर्टेशन को करीब 10 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। वहीं यूक्रेन ने दावा किया है कि उन्होंने खारकीव में एक रूसी मेजर जनरल को मार गिराया है।
आपको बतादें कि यूक्रेन के पूर्व राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच ने वोलोदिमिर जेलेंस्की पर ढाबा बोला है। उन्होंने आज कहा है कि उन्हें किसी भी कीमत पर इस रक्तपात को रोकना चाहिए। उन्होंने कहा कि, हर कीमत पर जेलेंस्की को शांति समझौते पर पहुंचना चाहिए।
भारत में रूसी दूतावास ने बताया कि, यूक्रेन के युद्धग्रस्त क्षेत्रों से लोगों को निकालने के लिए आज दोपहर 12ः30 बजे(भारतीय समयानुसार) से सीजफायर रहेगा। इस दौरान लोगों को निकालने के लिए मानवीय कॉरिडोर बनाया जाएगा।
यूक्रेन में फंसे 200 छात्रों को लेकर एक और फ्लाइट आज सुबह दिल्ली पहुंच गई। इन छात्रों को रोमानिया के रास्ते एयरलिफ्ट कराया गया। एक छात्र का कहना है कि हम जिस रास्ते पर थे, वहां कोई बमबारी नहीं हुई।

