28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी,जानिए ख़ासियत

ई दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे। संसद के नए भवन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को पीएम मोदी से भेंट कर उनसे इस भवन लोकार्पण के लिए आग्रह किया था। इसी को देखते हुए लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों ने 5 अगस्त, 2019 को सरकार से संसद के नए भवन के निर्माण के लिए आग्रह किया था।
इसके बाद 10 दिसंबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संसद के नए भवन का शिलान्यास किया गया। संसद के नवनिर्मित भवन को गुणवत्ता के साथ रिकॉर्ड समय में तैयार किया गया है। अब संसद का नवनिर्मित भवन जहां एक और भारत की गौरवशाली लोकतांत्रिक परंपराओं और संवैधानिक मूल्यों को समृद्ध करने का कार्य करेगा। संसद के वर्तमान भवन में लोकसभा में 550 जबकि राज्यसभा में 250 माननीय सदस्यों की बैठक की व्यवस्था है. भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए संसद के नवनिर्मित भवन में लोकसभा में 888 जबकि राज्यसभा में 384 सदस्यों की बैठक की व्यवस्था की गई है. दोनों सदनों का संयुक्त सत्र लोकसभा चैम्बर में ही आयोजित होगा। 64 हजार 500 वर्ग मीटर में फैले इस नए संसद भवन में 3 मुख्य द्वार हैं. इनका नाम ज्ञान द्वार, शक्ति द्वार और कर्म द्वार रखा गया है।