गया : आध्यात्मिक धर्मगुरु दलाई लामा का बिहार सुरक्षा के मद्देनज़र प्रशासन के लिए सरदर्द बन गया ,पहले उनका प्रवचन सुनने आए लोगों के साथ कोरोना आया और अब एक चीनी जासूस की गतिविधियों की जानकारी से राज्य सरकार और जांच एजेंसियों को हिला दिया है। पुलिस और जांच एजेंसी चीनी संदिग्ध महिला का स्केच जारी कर उसकी तलाश कर रही है, हालांकि अबतक हाथ खाली है। धर्मगुरु दलाई लामा कुछ दिनों से गया में ही हैं और कड़ी सुरक्षा की गई है। चार स्तर की सुरक्षा की परिधि की अनुमति के बाद ही कोई उन तक पहुंच सकने की आशंका है। उनकी सुरक्षा पर आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) की नजर है और दो हजार पुलिसकर्मियों के साथ सुरक्षा एजेंसियां भी लगी हुई है। ऐसे में एक संदिग्ध चीनी महिला की जानकारी सामने आई है, जो उनपर नजर रख रही थी। इस जानकारी के साथ ही जिला प्रशासन और खुफिया एजेंसी उस संदिग्ध महिला को ढूंढ़ने में जुटी है। पुलिस और जांच एजेंसियां सभी होटलों, मठ और लॉज सहित सभी संभावित ठिकानों को जाँच रही है और बोधगया पुलिस ने करीब तीन महीने पूर्व भी एक होटल से एक संदिग्ध चीनी जासूस को गिरफ्तार किया था।
दलाई लामा की सुरक्षा पर सेंध लगाईं महिला का स्केच हुआ जारी

