26 जनवरी से पहले दूसरी बार दिल्ली पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है जिसके चलते दिल्ली की स्पेशल सेल ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई व आतंकी अर्शदीप उर्फ लड्डा समर्थित आतंकी जगजीत सिंह व नौशाद को गिरफ्त में लिया है। गिरफ्तार आतंकियों की पहचान गुरदासपुर, पंजाब निवासी जगबीर उर्फ जग्गा और गुरुप्रीत के रूप में की गई है। दोनों चचेरे भाई है। ये पंजाब में आतंकी वारदात की साजिश में थे। पंजाब का एक राजनेता भी इन आतंकियों के निशाने पर था जो बात उन्होंने खुद कबूली है। दिल्ली पुलिस ने दोनों आतंकियों को कोर्ट में पेश किया है औरकोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा हैं। दिल्ली पुलिस आतंकियों को गिरफ्तार करने के इस पूरे मिशन को गुप्त रखे हुए हैं। इस मामले में दिल्ली पुलिस अधिकारी कुछ भी नहीं कहा है।
पंजाब पुलिस ने शौर्य चक्र से सम्मानित बलविंदर सिंह उर्फ संधू की हत्या के आरोप में गुरविंदर सिंह उर्फ बाबा उर्फ राजा व उसके दो साथी संदीप सिंह उर्फ काला और गुरप्रीत सिंह उर्फ रंधावा को नौ अगस्त, 2022 को गिरफ्तार किया था। आरडीएक्स-आईईडी, हैंडग्रेनेडए 26.90 लाख रुपये, 635 ग्राम हेरोइन व हथियार बरामद किए गए थे।
इन आतंकियों ने बताया है कि बीते दिन 15अगस्त, 2022 के मौके पर बड़ी आतंकी वारदात करने वाले थे लेकिन जब वो मंसूबे सफल नहीं हुए तो,हमेदूसरा टास्क दिया गया। इन्हें दिल्ली व पंजाब में आतंकी वारदात करने के लिए बोला गया। इनको पंजाब में एक राजनेता को भी निशाना बनाने के लिए बोला गया। आरोपियों ने बताया कि पंजाब में पकड़ा गया आरडीएक्स-आईईडी व हैंड ग्रेनेड ड्रोन के जरिये पाकिस्तान से पंजाब भेजे गए थे।

