यूपी के सीतापुर जिले के थाना रेउसा इलाके में बीते दिन बुधवार देर रात 50 यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित हुई और एक गढ्ढे में जा गिरी, हादसे में करीब 20 लोग जख्मी हो गए हैं। इनमें करीब 6 लोग जिला अस्पताल में भर्ती हैं। तबौर के भिठलाकला गांव के लोग छत्तीसगढ़ मजदूरी करने के लिए एक निजी बस से निकले थे जाते वक्त बुधवार देर रात निजी बस थाना रेउसा के खुरवलिया के निकट पहुंची तभी सामने से आ रहे एक वाहन से बचने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर पुलिया को पार करती हुए खड्ड में गिर गई। यात्री किसी तरीके से बस से बाहर निकले और पुलिस को मामले की जानकारी दी। देर रात ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निकालकर सीएचसी में भर्ती किया गया और 6 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। एसओ मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि किसी भी यात्री को अत्यधिक गंभीर चोट नहीं आई है।
बीएस खड्डे में गिरी, 20 यात्री जख्मी

