इस कफ सिरप निर्माता कंपनी ने बंद किया उत्पादन,होगी जांच 

गौरतलब है की बीते समय में उज्बेकिस्तान में कफ सिरप पीने से 18 बच्चों की मौत हो गई थी जिसके बाद इस मामले में नोएडा स्थित दवा निर्माता कंपनी मेरियन बायोटेक ने सफाई पेश करते हुए कहा है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी हम ये आश्वासन देते हैं। कंपनी के लीगल हेड हसन हारिस ने कहा है कि हादसे में हुई मौतों के लिए हम दुखी हैं। सरकार जांच कर रही है। हम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेंगे। सैम्पल इकठ्ठे किए गए हैं। उस उत्पाद का निर्माण फिलहाल रोक दिया गया है और आगे की कार्यवाही की हो रही है। 

उज्बेकिस्तान में कथित तौर पर भारतीय दवा कंपनी का कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उज्बेकिस्तान की सरकार ने 18 बच्चों की मौत के लिए भारत की एक दवा कंपनी को जिम्मेदार ठहराया था। उज्बेकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा है कि भारतीय दवा कंपनी द्वारा निर्मित कफ सिरप का सेवन करने से 18 बच्चों की मौत हुई है।

इसके अलावा मंत्रालय ने एक बयान में ये भी कहा है कि फार्मास्यूटिकल कंपनी मैरियन बायोटेक द्वारा निर्मित Dok-1 Max सिरप के पीने से बच्चों की मौत हुई है। दवा कंपनी ने वर्ष 2012 में उज्बेकिस्तान के बाजार में कदम रखा था।

सिर्फ यहाँ ही नहीं बल्कि अक्तूबर में अफ्रीकी देश गाम्बिया में भारत में निर्मित कफ सिरप से 60 से अधिक बच्चों की मृत्यु हुई थी जिसकी जांच के लिए केंद्र द्वारा टीम गठित की गई है। भारतीय कंपनी के कफ सिरप से बच्चों की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *