अभी अभी ख़बर आ रही है कि पूरे भारत में सोशल मीडिया ऐप व्हाट्सऐप का सर्वर डाउन हो गया है। पिछले काफ़ी देर से लोगों को व्हाट्सऐप पर मैसेज भेजने या कॉल करने में दिक़्क़त हो रही थी उसके बाद पता चला कि फिलहाल व्हाट्सऐप का सर्वर डाउन हो गया है जिस वजह से न ही इसपर लोग मैसेज भेज पा रहे हैं और न ही रिसीव कर पा रहे हैं व्हाट्सऐप के डाउन होने की वजह से यूजर्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्हाट्सऐप कंपनी की तरफ़ से बताया गया कि दोपहर 12:45 से कुछ तकनीकी समस्या के चलते यह परेशानी हो रही है। लेकिन जल्द ही इसका समाधान कर लिया जाएगा और उपभोग्ता जल्द ही व्हाट्सऐप की सभी सर्विसिस का इस्तेमाल कर पाएंगे।
व्हाट्सऐप का सर्वर डाउन,यूज़र्स परेशान

