भारत में Airtel 5G Plus की सेवा बीते बृहस्पतिवार को शुरू की गई है,और देश में 5G स्पीड की सेवा देने के लिए Airtel बिल्कुल रेडी है। शुरू में ये सेवा दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, सिलीगुड़ी, नागपुर और वाराणसी के उपभोक्ताओं के लिए होगी। इसका लाभ इन शहरों के लोग लाभ उठा सकते है। 5G सक्षम स्मार्टफोन वाले मौजूदा Airtel ग्राहक अब बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के मौजूदा डाटा प्लान्स पर ही Airtel 5G Plus का अनुभव होगा।
Airtel 5G Plus के फायदे-
Airtel 5G Plus के आने से ग्राहकों का उत्साह बढ़ गया है। साथ ही, अब वे 5G नेटवर्क पर तकरीबन 30 गुना ज्यादा तेजी से इंटरनेट सेवा का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा कंपनी की तरफ से यह भी जानकारी दी गई है कि आपको Airtel 5G Plus का लाभ उठाने के लिए अपना सिम भी नहीं बदलना पड़ेगा। आप किसी भी 5G डिवाइस में अपने Airtel 4G के सिम में ही 5G की सेवा पा सकते हैं।

