देहरादून : उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी बीएस सिद्धू के ख़िलाफ़ देहरादून के राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। बता दें कि पूर्व डीजीपी पर सरकारी जमीन कब्ज़ाने के साथ-साथ पेड़ काटने के आरोप के तहत मुक़दमा दर्ज़ हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व डीजीपी बीएस सिद्धू ने वर्ष 2012 में मसूरी वन प्रभाग में 1.5 हेक्टेयर जमीन खरीदी थी और इसी जमीन से साल के 25 पेड़ काट दिए गए थे। बाद में जब इसकी जांच हुई तो यह पता चला कि जिस जमीन से यह पेड़ काटे गए है वह जमीन वन विभाग की है। इसके बाद रिज़र्व फॉरेस्ट ने सिद्धू के ख़िलाफ़ जुर्माना भी लगाया था। और उनके नाम की गई इस ज़मीन की रजिस्ट्री भी रद्द कर दी गई। जिसके बाद वन विभाग ने शासन से सिद्धू के ख़िलाफ़ आईपीसी के तहत मुक़दमा दर्ज़ करने की अनुमति मांगी थी और जैसे ही शासन से वन विभाग को अनुमति मिली उसके बाद सिद्धू के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज़ करा दिया गया।
उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी पर दर्ज़ हुआ मुक़दमा,जानिए पूरा मामला

