तेजी से फिसला शेयर बाजार,निफ्टी 16600 से नीचे

  मुंबई : आज सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट पर बंद किया गया है। दोनों इंडेक्स बुधवार को हरे निशान पर खुले थे लेकिन बाद में अंतिम समय में र से दोनों लाल निशान पर आ गिरे। कारोबार के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 185 अंक टूटकर 55,381 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 62 अंक फिसलकर 16,523 के स्तर पर क्लोज़ हुआ।

आपको बतादें कि इससे पहले बीएसई के सेंसेक्स ने 200 अंक से ज्यादा उछलकर शुरुआत की, तो दूसरी ओर एनएसई के निफ्टी ने 16,600 के ऊपर कारोबार शुरू किया था। बीते कारोबारी सत्र की बात करें तो लगातार तीन दिनों की जोरदार तेजी के बाद सेंसेक्स 359 अंक की गिरावट के साथ 55,566 के स्तर पर बंद हुआ था। इसके साथ ही एनएसई का निफ्टी भी 77 अंक फिसलकर 16,585 के स्तर पर बंद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *