Airtel 5G Plus आठ शहरों में लॉन्च

भारत में Airtel 5G Plus की सेवा बीते दिन गुरुवार से शुरू हुई और देश में 5G स्पीड की सेवा देने के लिए Airtel ने कमर कसी है।  दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, सिलीगुड़ी, नागपुर और वाराणसी के उपभोक्ता Airtel 5G Plus का लाभ मिलेगा। इन आठ शहरों में 5G सक्षम स्मार्टफोन वाले मौजूदा Airtel ग्राहक अब बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के मौजूदा डाटा प्लान्स पर ही Airtel 5G Plus का अनुभव कर सकेंगे। शेष अर्बन भारत को 2023 के अंत तक यह सेवा मिलने की उम्मीद है, जिससे यह 5G रोल-आउट भारत का सबसे तेज रोल-आउट में से एक बनेगा। 

फायदे?

Airtel 5G Plus के आने से कस्टमर्स एक्साइटेड हैं। अब वे 5G नेटवर्क पर तकरीबन 30 गुना ज्यादा तेजी से इंटरनेट सेवा का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा कंपनी की तरफ से यह भी जानकारी दी गई है कि आपको Airtel 5G Plus का लाभ उठाने के लिए अपना सिम भी नहीं बदलना पड़ेगा। 5G डिवाइस में अपने Airtel 4G के सिम में ही 5G की सेवा पा सकते हैं। 5G आने से टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक क्रांति देखने को मिलेगी। अब लोग 5G की तेज इंटरनेट स्पीड पर समय की बचत करते हुए अपने सारे काम आसानी से कर सकते हैं। Airtel 5G Plus के लॉन्च के मौके पर भारती Airtel के प्रबंध निदेशक और सीईओ गोपाल विट्टल ने कहा, “Airtel पिछले 27 वर्षों से भारत की दूरसंचार क्रांति में सबसे आगे है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *