नौ साल बाद पारा 6.4…, आज रात से बढ़ेगी ठण्ड

मौसम ठंडा होता जा रहा है, चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग प्रमुख डॉ.एसएन पांडेय ने कहा कि अरब सागर से उठने वाली बर्फीली हवाओं से आज शनिवार से दिन में भी ठंड बनी रहेगी भले ही धूप निकलेगी। साथ ही रात का तापमान और नीचे जाने की आशंका है। दिन का तापमान 24.5 डिग्री रिकार्ड हुआ है।

डॉ. पांडेय के मुताबिक, कानपुर मंडल सहित प्रदेश और आसपास के राज्यों में ठंड में तेजी आनी शुरू हो चुकीहै। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री तक कम है। दिन में अभी तक धूप की वजह से अभी ठंंडक सामान्य है इजाफा होने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *