हरिद्वार : हरिद्वार जनपद के ज्वालापुर में ईदगाह के पास स्थित शत्रु सम्पति को खुर्द-बुर्द करने के मामलें में विजिलेंस ने तत्कालीन करवाई करते हुए एसडीएम-तहसीलदार -लेखपालों समेत 28 लोगों पर 420 -467 -468 -471 -228 और 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इनमें रजिस्ट्री अफसर के साथ लोक सेवक भी शामिल है। जिनके तत्कालीन एसडीएम हरबीर सिंह, तत्कालीन कानूनगों श्रवण कुमार चार तत्कालीन लेखपाल अनिल कुमार काम्बोज,नीरज तोमर ,बिजेंद्र गिरी ,और बिजेंद्र कश्यप,और शासकीय अधिवक्ता सुखपाल सिंह साथ ही हरिद्वार के तीन तत्कालीन उपनिबंधक एसबी शर्मा और हरिकृष्ण शुक्ल-मायाराम जोशी,आरोपी बनाए गए हैं। विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद भूमाफियों की हालत खस्ता हैं।
एसपी विजिलेंस धरेंद्र गुंज्याल ने मुक़दमे की पुष्टि की है ,आपको बतादें कि प्राप्त जानकारी के अनुसार,हरिद्वार के ज्वालापुर इलाके में ईदगाह के पास स्थित 21 बीघा शत्रु सम्पति से जुड़ा हुआ है। इस प्रॉपर्टी को सरकार में निहित होना था लेकिन तत्कालीन भूमाफिया और पीसीएस अधिकारी ने घपला करत्ते हुए इस सम्पति को बेच दिया। इस जमीन पर 10 लाख से अधिक रजिस्ट्री हुईं हैं। इस बात की सूचना विजिलेंस को दे गई थी। इस पर कार्रवाई करते हुए देहरादून विजिलेंस ने पीसीएस अधिकारी हरबीर सिंह,नीरज तोमर , विजेंद्र गिरी, हरिकृष्ण शुक्ल-मायाराम जोशी,अधिवक्ता सज्जाद ,सफदर अली ,विनोद मालिक रेशमा ,मोहनलाल शर्मा और पहल सिंह वर्मा ,प्यारेलाल , सफदर अली, शौकत वहीदा,संजीदा ,विजेंद्र कश्यप, सभी के नाम पर मुकदमा होने से हड़कंप मचा हुआ है।

