गोरखपुर : आज सीएम योगी ने जब सुरक्षा का वातावरण बेहतर होता है तो विकास का नया दौर दिखाई देता है और निवेश भी बढ़ता है और सुशासन जमीनी धरातल पर दिखाई देता है। इससे नौजवानों को भी घर के पास ही रोजगार मिलता है। आज गोरखपुर में फाइव स्टार होटल के साथ क्रूज सेवा का भी शुभारंभ होने लगा है। सरकार का संकल्प है कि यहां के नौजवानों को नौकरी के लिए बाहर नहीं जाने की मजबूरी नहीं होगी। मुख्यमंत्री शुक्रवार को रामगढ़ताल के सामने बने पांच सितारा होटल ”कोर्टयार्ड बाय मैरियट” का उदघाटन किया है। समारोह में मुख्यमंत्री ने सम्बोधन में कहा कि इस होटल के स्टाॅफ भी विभिन्न राज्यों से पहुंचे हैं। अब गोरखपुर स्थानीय युवाओं के साथ-साथ देश के अन्य कुशल कार्य बल को रोजगार के अवसर बन रहे हैं। आज से 10 वर्ष पहले गोरखपुर उजाड़ की अवस्था में था।
पांच सितारा होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट का हुआ भव्य उद्घाटन

