प्रदेश के आम -राजमा और शहद का स्वाद चखेगा विदेश,सीएम ने खेप की रवाना

अब उत्तराखंड में उगने वाले आमों का स्वाद दुबई तक मज़ा देगा। लंगड़ा व चौंसा आम दुबई और राजमा व शहद का अमेरिका तक जाएगा। राज्य से आम, राजमा व शहद का निर्यात होगा। आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में उत्पादित आम और शहद की पहली खेप को एपीडा के ज़रिये माअंतरराष्ट्रीय बाजार दुबई में निर्यात के लिए हरी झंडी दिखाई और खेप को रवाना भी किया।

वित्तीय वर्ष 2021-22 में उत्तराखंड से 15673 मीट्रिक टन कृषि व बागवानी उत्पादों का निर्यात विभिन्न देशों के लिए किया गया। इसकी कीमत 95.40 करोड़ है। प्रदेश सरकार कृषि प्रसंस्करण खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपिडा) के सहयोग से कृषि व औद्यानिकी फसलों के निर्यात को बढ़ाया गया है। 

इसके लिए राज्य से फल, सब्जी, मसाला, पुष्प, शहद और मशरूम का निर्यात पर सरकार फोकस है। पहली बार उत्तराखंड का लंगड़ा व चौंसा आम दुबई के लिए निर्यात किया जा रहा है। उत्तराखंड का प्रसिद्ध राजमा व आर्गेनिक शहद का निर्यात किया जाएगा।

प्रदेश में उद्यान मंत्री गणेश जोशी सीएम आवास से दुबई और अमेरिका के लिए आम, शहद व राजमा के कंटेनर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। आम का एक कंटेनर निर्यात होगा। अमेरिका के लिए किसान उत्पादक संगठनों के माध्यम से उत्पादित शहद के दो कंटेनर और राजमा का एक कंटेनर भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि एपिडा के सहयोग से उत्तराखंड से गुणवत्ता युक्त बागवानी उत्पादों का निर्यात भी किया जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *