बतौर कप्तान आखिरी मैच के बाद भावुक हुए कोहली,बोले-जब भी टीम को ज़रुरत होगी मैं हमेशा साथ रहूँगा

दुबई : नामीबिया के विरुद्ध बतौर कप्तान विराट कोहली ने आखिरी टी-20 में खेला। जिस मैच को खेलने के बाद कोहली भावुक हो गए। मीडिया द्वारा जब उनसे कप्तानी को लेकर भावनाओं के बारे में सवाल पुछा गया। उन्होंने जवाब दिया- सबसे पहले तो मैं राहत महसूस कर रहा हूं। यह मेरे लिए वर्कलोड मैनेजमेंट का सही समय है। पिछले छह से सात साल में हमने जब भी मैदान में कदम रखा तो अच्छा खेल दिखाया है। इसका हमारे शरीर पर काफी असर पड़ृा है।
कोहली ने कहा- मेरा अनुभव काफी अच्छा रहा है। हमने एक टीम के रूप में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। मुझे पता है कि इस विश्व कप में हम आगे का सफर नहीं तय कर पाए, लेकिन टी-20 क्रिकेट में हमने कुछ अच्छे नतीजे हासिल किए और एक दूसरे के साथ खेलने का लुत्फ उठाया। 

विराट कोहली ने ये भी कहा- जैसा की मैं पहली भी कह चुका हूँ कि पहले दो मैचों में हमने पर्याप्त साहस नहीं दिखाया। हम ऐसी टीम नहीं हैं जो टॉस हारने को बहाना बनाए। कोहली ने साथ ही मुख्य कोच रवि शास्त्री और अन्य सहयोगी स्टाफ को भी धन्यवाद दिया। हेड कोच रवि शास्त्री समेत बाकी स्टाफ भी आज आखिरी मैच में टीम के साथ थे। कोहली ने इन सभी लोगों को दिल से धन्यवाद किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *