पृथ्वी पर लौटे 200 दिन बाद चार अंतरिक्ष यात्री,यात्रा को बताया कठिन

 मैक्सिको : सोमवार रात  200 दिन यानी करीब छह महीने तक अंतरिक्ष में बिताने के बाद चार अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर लौटे हैं। वे अपने स्पेसएक्स कैप्सूल से मैक्सिको की खाड़ी में उतारे गए। ख़बरों की मानें तो स्पेस एक्स के चालक दल के चारों सदस्य अंतरिक्ष स्टेशन छोड़ने के ठीक आठ घंटे बाद पृथ्वी पर सुरक्षित वापस आए हैं। 

आपको बतादें की इन चारों अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी को नासा ने खराब मौसम के कारण सोमवार दोपहर तक के लिए टाला था। दरअसल, फ्लोरिडा के तट पर तेज हवाएं चल रही थीं, जिससे सुरक्षित वापसी का खतरा उत्पन्न हो सकता था। जिस वजह से चारों यात्रियों की वापसी को टाला गया था। जिनकी सुरक्षित वापसी कल सोमवार रात हुई है। 

यह चारों ही यात्री 200 दिन की यात्रा पूरी कर पृथ्वी पर लौटे हैं। इन चारों यात्रियों में नासा के शेन क्रिम्बू, मेगन मैक्आर्थर, जापान के अकिहिको होशाइड और फ्रांस की थॉमस पेस्केट शामिल हैं। तय कार्यक्रम के तहत इन सभी की वापसी सोमवार सुबह तक हो जानी चाहिए थी, लेकिन खराब मौसम के कारण वापसी कार्यक्रम में विलम्भ हुआ। अंतरिक्ष से पृथ्वी पर स्पेसएक्स की वापसी काफी कठिन थी। इन यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन लेने पहुंचे स्पेसएक्स रॉकेट का टॉयलेट टूट गया था। इस कारण यात्रियों को अंतरिक्ष स्टेशन छोड़ने के बाद पूरी यात्रा में डायपर पहनना पड़ा।

चार अंतरिक्ष यात्रियों की पृथ्वी पर वापसी के बाद चार अन्य यात्रियों की अंतरिक्ष यात्रा का रास्ता खुल गया है। बुधवार को स्पेसएक्स से ये चार यात्री अंतरिक्ष स्टेशन भेजे जाएंगे। इन अंतरिक्ष यात्रियों को पहले ही रवाना होना था, लेकिन खराब मौसम और एक यात्री तबीयत बिगड़ने के कारण यात्रा को टाल दिया गया था।कल बुधवार को भेजा जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *