लखनऊ : जहाँ एक तरफ 10 नवम्बर को पूर्वांचल का भव्य त्यौहार छठ पर उत्तराखंड सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। वहीँ उत्तर प्रदेश सरकार ने भी आगामी 10 नवम्बर को छठ पूजा पर सार्वजानिक अवकाश का ऐलान किया है। सीएम योगी ने कहा है कि अवकाश को संशोधित करते हुए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जा रहा है।
छठ पूजा पर आज नहाय खाय के साथ आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। आज छठ पूजा पर सभी जगह चनें की दाल लौकी की सब्जी रोटी बनती है और बिस्तर की जगह फर्श पर चटाई बिछाकर सोया जाता है। इसके साथ ही परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ व्रत का संकल्प शुरू किया गया। अब कल (मंगलवार) को खरना से व्रत प्रारम्भ होगा।
आपको बतादें यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने ये भी कहा है कि जनभावनाओं का सम्मान करते करते हुए अवकाश घोषित किया गया है। सीएम ने ये भी कहा है कि जिलाधिकारियो को स्थानीय परम्परा के अनुरूप निर्णय लेने का आदेश दिया गया है।

