मुंबई : आईपीएल 2022 में चेन्नई की टीम को इस बार सातवीं हार मिली है। इस हार के बाद अब टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद ख़त्म ही है। चेन्नई अपने बाकी सभी मैच जीतकर भी अधिकतम 14 अंक हासिल कर पाएगी। ऐसे में चेन्नई प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बाकी टीमों के नतीजों के आने तक संशय में हैं। बैंगलोर के खिलाफ मैच में चेन्नई जीत हासिल कर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने उतरी थी। धोनी की कप्तानी में चेन्नई से जीत की उम्मीद थी। इस सीजन दोनों टीमों के बीच पहली भिड़ंत में भी चेन्नई ने बैंगलोर को हराया था। एक बार फिर धोनी की टीम जीत हासिल करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। चेन्नई सुपरकिंग्स यह मैच 13 रन से हार गई।
इस मैच में कोहली, मैक्सवेल और लोमरोर ने बढ़िया खेला तो लेकिन कार्तिक और पाटीदार ने भी अच्छा स्कोर हांसिल किया। गेंदबाजी में हर्षल पटेल और ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार प्रदर्शन किया। शाहबाज अहमद और हेजलवुड ने भी अहम विकेट निकाले और हेजलवुड ने आखिरी ओवरों में रन भी नहीं खर्चे।
इसके अलावा अगर ख़राब प्रदर्शन की बात करे तो,मैक्सवेल छोटे स्कोर पर आउट हुए। 19वें ओवर में टीम सिर्फ दो रन बना पाई और तीन विकेट गंवा दिए। इसी वजह से आरसीबी 180 के स्कोर तक नहीं पहुंच सकी।

