सीरीज़ जीतने के बाद टीम इंडिया ने मनाया जश्न,जमकर किया डांस

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया ने 7 विकेट से आसान जीत दर्ज की। मंगलवार को दिल्ली में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को महज 99 रन पर ऑलआउट कर दिया। इसके बाद जवाब में 3 विकेट खोकर महज 20.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। इसी जीत के साथ भारत ने शिखर धवन की अगुवाई में भारतीय टीम ने सीरीज पर भी 2-1 से कब्जा जमाया। वहीं सीरीज जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में जमकर डांस करते हुए जश्न मनाया।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने ड्रेसिंग रूम में जमकर जश्न मनाया। पूरी टीम ने दलेर मेहंद के गानों पर डांस किया। कप्तान शिखर धवन ने इस मौज-मस्ती और डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में धवन सबको स्टेप सिखाते नजर आ रहे हैं।