देहरादून : प्रदेश में हुए बड़े हत्याकांड वीआईपी के नाम पर डेढ़ माह से पर्दा पड़ा हुआ है। पुलिस को उसका नाम पता नहीं चला या फिर किसी दबाव में नाम सामने नहीं लाया जा रहा, ये सवाल हर किसी के जहन में कौंध रहे हैं। पुलिस ने अलग से भी जांच शुरू कर दी, लेकिन सवाल यहां भी खड़ा हो रहा है। पुलिस के पास हर वह साक्ष्य और गवाह हैं, जिससे उसका नाम आसानी से निकल सकता है।
बावजूद इसके अब तक पुलिस इस मामले में जांच जारी होने की बात कहकर पल्ला झाड़ झाड़ा है। आरोपी पुलकित आर्य ने घटना के दिन अंकिता से कहा था कि एक वीआईपी 19 सितंबर को आने वाला है। उसे स्पेशल सर्विस देनी है। जिसके लिए इतनी तैयारियां की जा रहीं थीं तो उसका नाम पुलकित और उसके दोस्तों को तो जरूर पता होगा। पुलकित आर्य ने घटना के दिन अंकिता से कहा था कि एक वीआईपी 19 सितंबर को आने वाला है। उसे स्पेशल सर्विस देनी है।
अंकिता केस में बड़ी खबर, वीआईपी के नाम पर चर्चा

