मंगलौर : आज प्रदेश रूरकी में बदमाशों ने हाईवे के किनारे एक ढाबे पर अचानक फायरिंग की है। लोगों को आता देख बदमाश मौके से फरार हो गए और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दो खोखे अपने कब्जे में तुरंत ले लिए । सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाशा जा रहा है।
बाइक पर सवार बदमाशों ने हाईवे किनारे अब्दुल कलाम चौक पर आलम के ढाबे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली ढाबा स्वामी के काउंटर पर लगी और ढाबा स्वामी व उसके नौकरों ने मौके से भाग कर अपनी जान को बचाया साथ ही सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वो भाग निकले। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथान ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जांच-पड़ताल की। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
रुड़की में अचानक हुई बड़ी वारदात,मचा हड़कंप

