जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़,3 आतंकी ढेर

पुंछ : जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में सेना के जवानों ने घुसपैठ की बड़ी घटना को नाकाम कर दिया। खबरों के अनुसार इस दौरान सेना के जवानों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया। पुंछ सेक्टर में सर्च अभियान के दौरान सेना के जवानों से एक आतंकी का शव बरामद किया है। साथ ही बड़ी संख्या में हथियार भी बरामद किये। पीआरओ डिफेंस जम्मू ने बताया आज भारतीय सेना के जवानों ने पुंछ सेक्टर में एलओसी पर कुछ घुसपैठियों की संदिग्ध हरकत देखी। सैनिकों ने घुसपैठियों को चुनौती दी. जिसके बाद आतंकवादियों ने सेना के जवानों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीन आतंकवादी मारे गए। जिसमें एक का शव बरामद कर लिया गया है। पीआरओ ने बताया, सर्च ऑपरेशन में 2 एके-47 राइफल, एक पिस्तौल और अन्य जंगी सामान बरामद किये गए हैं। पुलिस के अनुसार सर्च ऑपरेशन के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के तीन कथित हाइब्रिड आतंकवादियों को श्रीनगर और बडगाम जिलों में आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान गिरफ्तार भी किया गया है। कश्मीर के अलावा पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने पुलवामा मुठभेड़ में आतंकवादियों के मारे जाने को सुरक्षा बलों के लिये बड़ी सफलत करार दिया. उन्होंने कहा कि अवंतीपोरा मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए।