सीएम धामी ने क्या बोला ऐसा ?, हंस पड़े सदन में सभी

देहरादून : आज उत्तराखंड विधानसभा सत्र में सदन में जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समान नागरिक संहिता पर जारी चर्चा में बोल रहे थे और उन्होंने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का जिक्र करते हुए जैसे ही उन्होंने  त्रेता युग, द्वापर युग की चर्चा की तो सामने बैठे बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद को सुनने में गफलत हुई। बसपा विधायक इसे बाबर युग समझा। यह सुनकर पूरा सदन ठहाकों से गूंज उठा। मुस्कुराते हुए सीएम धामी ने इसे द्वापर युग बताया। सीएम की माँ ने कहा कि  समान नागरिक संहिता का  यह काम तो बहुत पहले हो जाना चाहिए था। अब तक ये काम क्यों नहीं हुआ। विपक्ष का कहना था कि यहां मुद्दा यूसीसी का है, राम मंदिर का नहीं। इसलिए यूसीसी पर ही बोला जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *