प्रदेश में 10 नवंबर को हड़ताल, रणनीति तैयार 

देहरादून : प्रदेश में 20 सूत्री मांगों को लेकर उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति ने 10 नवंबर से प्रदेशभर में हड़ताल का एलान किया है। आगे की रणनीति तय करने के लिए समिति ने बैठक भी की । समन्वय समिति के संयोजक पूर्णानंद नौटियाल व शक्ति प्रसाद भट्ट का कहना है कि उन्होंने प्रदेशभर में 20 सूत्री मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन चलाया है, सरकार उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। लिहाजा, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दस नवंबर से प्रदेशव्यापी हड़ताल शुरू होगी। 

इसके लिए गुरुवार को समन्वय समिति के प्रांतीय संयोजक मंडल की बैठक सद्भावना भवन, यमुना कालोनी में दोपहर दो बजे बुलाई गई है। सभी जिलों में समन्वय समिति की ओर से हड़ताल में शामिल होने को लेकर घोषणा पत्र भरे हैं। 10 मान्यता प्राप्त परिसंघों के लाखों कर्मचारी 10 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। सभी बिंदुओं पर परीक्षण करने की बात कही गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *