केजरीवाल ने पीएम के जोड़े हाथ,कहा-ऐसा क्यों कर रहे हैं आप ?

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली का बजट आज पेश न हो पाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि वह दिल्ली का बजट पास कर दें।  सभी जानते हैं कि दिल्ली के बजट में कई ऐसे प्रावधान थे जिसे चिन्हित करते हुए गृह मंत्रालय ने उस पर जवाब तलब किया था और आप सरकार ने केंद्र पर आरोप लगाया था कि दिल्ली का बजट पास नहीं होने दिया जा रहा है। आज मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी और उसमें इस चिट्ठी में केजरीवाल ने लिखा है, ‘देश के 75 साल के इतिहास में पहली बार किसी राज्य का बजट रोका गया।’सीएम ने आगे ये भी सवाल किया है कि पूछा, ‘आप हम दिल्ली वालों से क्यों नाराज हैं? कृपया दिल्ली का बजट मत रोकिए। दिल्ली वाले आपसे हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहे हैं, हमारा बजट पास करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *