अग्निपथ योजना के समर्थन में अब देश के दिग्गज उद्योगपति भी सामने निकलकर आ रहे हैं इसी कड़ी में आनंद महिंद्रा ने इसपर खुलकर अपनी बात रखने आ रहे हैं। उन्होंने इस योजना की खूबियां गिनाते हुए एलान किया कि चार साल देश की सेवा करके आने वाले अग्निवीरों को महिंद्रा ग्रुप में नौकरी मिलेगी। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया है और उसमें लिखा भी है कि , ‘अग्निपथ स्कीम के एलान के बाद जिस तरह की हिंसा हो रही है, उससे मैं काफी दुखी और निराश हूं। पिछले साल जब इस योजना पर विचार कर रहे हैं और अग्निवीर को जो अनुशासन और कौशल मिलेगा वह उन्हें निश्चित तौर से रोजगार के लिए तैयार करेगा। उन्होंने साथ ही लिखा है कि महिंद्रा ग्रुप इस तरह के प्रशिक्षित और सक्षम युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए है। आगे लिखा है कि ‘कॉरपोरेट क्षेत्र में अग्निवीरों के लिए रोजगार के अवसर हैं। नेतृत्व की क्षमता, टीम वर्क और शारीरिक दक्षता से लैस युवा हमारे उद्योग को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। ये युवा हमें इंडस्ट्री सॉल्यूशन प्रोवाइड करेंगे, ऑपरेशंस से लेकर मैनेजमेंट और सप्लाई चेन मैनेजमेंट तक के क्षेत्र में अहम भूमिका होगी।
अग्निवीरों को रोजगार देंगें आनंद महिंद्रा,ट्वीट में लिखी सारी योजना

