अब केंद्र सरकार ने जनता को सड़क हादसों में जान गवानें वाले ‘हिट ऐंड रन’ मामले में पीड़ित की मौत होने पर उनके परिजनों को देने वाले मुआवजे में सरकार ने इजाफा करने का फैसला लिया है. इस मुआवजे में अब केंद्र सरकार 1 अप्रैल से इजाफा कर देगी. सरकार ने ये भी कहा कि ये नियम 1 अप्रैल से मुआवजे में 8 गुना का इजाफा किया जाएगा। इतना ही नहीं बल्कि आने वाली 1 अप्रैल के बाद से सड़क हादसे में किसी परिजन की मौत होने पर उनके घर वालों को दो लाख रुपये दिए जाएंगे. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है. इसके मुताबिक, ऐसे मामलों में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को दी जाने वाली मुआवजा राशि भी 12,500 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दी गई है.
ये अधिसूचना फरवरी से जारी-
एक विज्ञप्ति के मुताबिक, मंत्रालय ने रविवार को कहा कि ‘हिट ऐंड रन’ मोटर दुर्घटना के पीड़ितों को मुआवजा देने संबंधी अधिसूचना 25 फरवरी 2022 को जारी की गई है जिसमें क्षतिपूर्ति राशि में वृद्धि की गई है.
ये हुए राशि में बदलाव –
आपको बता दें यह राशि गंभीर रूप से घायलों के लिए बढ़ाकर 50,000 रुपये और मौत के मामले में वर्तमान के 25,000 रुपये से बढ़ाकर 2,00,000 लाख रुपये कर दी गई है.

