आज संत रविदास जयंती पर वाराणसी के सीरगोवर्धन स्थित रविदास मंदिर में सुबह दर्शन करने पहुंचे हैं कई दिग्गज नेता। जिनमें शामिल है पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा। ये सभी आज संत शिरोमणि की जन्मस्थली पर उपस्थिति दर्ज करेंगें .
आज वाराणसी एयरपोर्ट के मुख्य टर्मिनल भवन से निकलने के बाद दोनों भाई बहन एक ही गाड़ी में बैठ कर वाराणसी एयरपोर्ट से सीरगोवर्धन स्थित संत रविदास जन्म स्थली पहुंचे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोनों लोग दोपहर में सड़क मार्ग से वापस वाराणसी एयरपोर्ट वापसी करेंगें। आपको बतादें कि इस बुधवार तड़के पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सीरगोवर्धनपुर मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की। संत निरंजन दास का आशीर्वाद लिया। करीब 10 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मंदिर पहुंचे हैं। जहाँ उन्होंने दर्शन किए हैं।
यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने संत रविदास मंदिर पहुंचकर संत शिरोमणि की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद शीश नवाया। इसके बाद उन्होंने संत निरंजन दास से आशीर्वाद लेकर उनका हालचाल पूछा। सीएम योगी ने सत्संग में शामिल होने के बाद यहां लंगर भी छका। सीरगोवर्धनपुर से वह एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से हमीरपुर के लिए निकले हैं।

